Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली एसपी खाखन पुल पहुंचकर भारी वाहनों को रोकवाया , दो वैकल्पिक रूट तय कराया

सिंगरौली एसपी खाखन पुल पहुंचकर भारी वाहनों को रोकवाया , दो वैकल्पिक रूट तय कराया


मध्यप्रदेश सिंगरौली

 

दिनांक -1/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

मध्यप्रदेश। सिंगरौली क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात और जलप्रवाह से क्षतिग्रस्त हुए खाखन पुल का सिंगरौली एसपी षियाज के.एम. ने खाखन पुल मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। मरम्मत के बाद फिलहाल पुल को सिर्फ दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहनों के लिए खोला गया है, भारी वाहनों का आवागमन अभी भी बंद है। पुल पर भारी वाहनों से लग रहे जाम को देखते हुए एसपी ने खुद वाहन चालकों से बात कर समझाइश दी और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से जाने को कहा। इस दौरान एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी जियावन राजेश मिश्रा को लगातार पेट्रोलिंग कर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखने को कहा है। ट्रैफिक थाना प्रभारी को वैकल्पिक मार्गों पर यातायात सुचारू रखने और भारी वाहनों को डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

बैढ़न से सीधी जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बताए गए

 

मार्ग 1 – बैढ़न से मोरवा, बरगवां , होते हुए चितरंगी, कर्थुआ से सीधी , तथा मार्ग 2 – बैढ़न से बरगवां, झुरही तिराहा, बरका, महुआगांव, निवास, निगरी, टिकरी तिराहा होते हुए सीधी पहुंच सकते हैं। पुलिस ने अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नाले और तेज बहाव वाले रपटों को पार करने का जोखिम न लें, यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी ले लें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

 

बाइट ( षियाज के एम, एसपी सिंगरौली मध्यप्रदेश)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी के साथ IGRS में उत्कृष्ट कार्य पर महिला आरक्षी को सम्मानित किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -11/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *