Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र एसपी ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सोनभद्र एसपी ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक,स्पीड लेजर गन,हाइ- रिजाल्यूशन कैमरा,नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम,ब्रेथ एनालाइजर, अल्कोहल मीटर,लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर सहित विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग जिले के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गों,नगर क्षेत्र तथा दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना,रैश एवं स्टंट ड्राइविंग, ध्वनि प्रदूषण, प्रदूषणकारी वाहनों तथा अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के लिए किया जाएगा। इसके साथ सड़क दूर्घटनाओ में कमी लाने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विषेश यातायात प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे। इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आधुनिक तकनीक के जरिए प्रभावी निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा यातायात व्यवस्था में तैनात समस्त यातायात पुलिसकर्मियों को उनके कार्य को अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से छाता, रेनकोट,हाई पावर टार्च, ब्लैक चश्मा एवं मास्क का वितरण किया गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ किया जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए निरंतर जागरूक किया जाए।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *