यूपी -सोनभद्र
दिनांक -24/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में लोढी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के छात्र के छात्र संगठन व युवाओं ने देश में नीट पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों संग हुए उत्पीड़न और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम पांच सुत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे कि मांग कि। ला एण्ड आर्डर को लेकर पुलिस ने जब उन्हें रोका तो इसपर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे कि मांग पर अडे रहें। देशभर में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे कि मांग को लेकर प्रदर्शन भी तेज हो गये है लेकिन सरकार कि ओर से अबतक कोई खास प्रयास न दिखने से छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
News Point 24×7
News Point 24×7