Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली पुलिस ने शहर में ऑटो वाहनों कै खिलाफ जांच अभियान चलाया,हुई चालानी कार्रवाई 

सिंगरौली पुलिस ने शहर में ऑटो वाहनों कै खिलाफ जांच अभियान चलाया,हुई चालानी कार्रवाई 


सिंगरौली मध्यप्रदेश

 

दिनांक -23/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सर्राफा बाजार, अंबेडकर चौक सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया

मध्यप्रदेश। सिंगरौली पुलिस ने एसपी षियाज के एम के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में सराफा बाजार, अंबेडकर चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ऑटो वाहनों की सघन जांच की। वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस, परमिट, फिटनेस,बीमा, निर्धारित क्षमता तथा यातायात के पालन की जांच की गई। निर्धारित ऑटो पार्किंग स्थल के अतिरिक्त मुख्य मार्ग, चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित रुप से खड़े ऑटो वाहनों को चिन्हित किया गया। सड़कों को घेरकर खड़े करने से यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है। यातायात नियमों एवं निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का उल्लंघन करने ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने समझाया कि यात्रियों को बैठाने एवं उतारने के लिए वाहनों को बीच सड़क अथवा व

व्यस्त चौराहों पर खड़ा न करें। निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही व्यवस्थित ढंग से खड़ा करें तथा निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाएं। वैध दस्तावेज रखें एवं यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखें। पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील किया है कि वे निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें एवं यात्रियों को सुरक्षित व व्यवस्थित परिवहन सुविधा प्रदान करें। नागरिकों एवं वाहन चालकों का सहयोग ही शहर की व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बना सकता है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *