Breaking News
Home / खबरे / NCL बीना महाप्रबंधक कार्यालय पर संविदा श्रमिकों के शोषण को लेकर विस्थापित युवा कल्याण समिति बैठीं सांकेतिक भूख हड़ताल पर 

NCL बीना महाप्रबंधक कार्यालय पर संविदा श्रमिकों के शोषण को लेकर विस्थापित युवा कल्याण समिति बैठीं सांकेतिक भूख हड़ताल पर 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -14/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 16; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 141.19016;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?Mostly cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 43;zeissColor: bright;

 

 

समिति का आरोप परियोजना में संविदा श्रमिकों के वेतन कटौती एवं अन्य अनियमितताओ के खिलाफ धरना

 

सोनभद्र। एनसीएल बीना परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय पर मंगलवार को विस्थापित युवा कल्याण समिति के महाप्रबंधक सहित अन्य लोग संविदा श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण जिसमें श्रमिकों का वेतन कटौती एवं अन्य अनियमितताएं शामिल हैं, को लेकर समिति धरना एवं सांकेतिक भूख हड़ताल पर हैं। मिली जानकारी अनुसार समिति के राजन भारती द्वारा बीते 6 जुलाई को बीना परियोजना महाप्रबंधक को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि परियोजना के अंतर्गत मधुकान प्रोजेक्ट्स लिमिटेड,एसडी सिंह कंस्ट्रक्शन,प्रभा कंस्ट्रक्शन एवं अन्य ठेका कंपनियों द्वारा लंबे समय से मजदूरों का आर्थिक एवं श्रम शोषण कर रही है। शिकायतों के बावजूद अब तक इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। समिति द्वारा बताया गया कि मधुकान कंपनी द्वारा ओवरटाइम कराने के बाद उसका भुगतान एवं वेतन कटौती कि जा रही है। एसडी सिंह कंस्ट्रक्शन जो सीएचपी कार्य कर रही है संविदा श्रमिकों को वेतन कटौती,बोनस एवं अन्य सुविधाए मुहैया नहीं करा रहीं। कृष्ण शिला परियोजना में सीएचपी कार्य करा रहीं प्रभा कंस्ट्रक्शन द्वारा (लीव)अवकाश एवं ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इसके साथ अन्य ठेका कंपनियों द्वारा श्रमिकों के वेतन से अनियमित कटौती करने कि शिकायत कि है। उन्होंने बताया कि बीना परियोजना स्थित अटल अस्पताल में सीएसआर योजना के अंतर्गत निःशुल्क दवा, ऐम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार के नाम पर कुछ कर्मचारियों द्वारा विस्थापितों एवं जरुरतमंदों से अवैध धन उगाही कि शिकायतें लगातार मिल रही है। शिकायतों के बाद भी परियोजना प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन एवं कार्रवाई न करने के बाद सभी धरना एवं सांकेतिक भूख हड़ताल पर मुंह पर काली पट्टी बांधकर बैठ गये है। समिति ने प्रबंधन पर एनसीएल बीना परियोजना के आवासीय परिसर के घरों को भाड़े पर अन्य लोगों को देने का आरोप लगाया है कहा कि विस्थापित हक कि बात करते हैं तो उनपर मुकदमा लिखवाने कि धमकी देकर लिखवा दिया जाता है। समिति के लोगों कहा धरना तब समाप्त होगा जब माननीय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं वार्ता कर समस्या के समाधान हेतु आयेंगे।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *