Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र कथित पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

सोनभद्र कथित पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -7/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

वायरल वीडियो में चप्पल से एक-दूसरे पर हमला

 

पेट्रोल पंप पर मचा हंगामा

 

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित अवध पेट्रोल पंप पर कथित तौर पर पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कथित पेट्रोल भरवाने के दौरान लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चप्पलों से एक-दूसरे पर हमला करते देखा गया, जिससे पेट्रोल पंप परिसर में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि करीब दस मिनट तक पेट्रोल पंप पर हंगामा चलता रहा। मारपीट के कारण पेट्रोल भरवाने आए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची। मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अवध पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *