Breaking News
Home / खबरे / *सिंगरौली जबलपुर हाईकोर्ट के जज का फेक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*सिंगरौली जबलपुर हाईकोर्ट के जज का फेक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*


सिंगरौली मध्यप्रदेश

 

दिनांक -7/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के पिपराझापी निवासी अमित कुमार तिवारी उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र बृजेन्द्र तिवारी के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर की फेक वीडियो कांफ्रेंसिंग की वीडियो बनाकर की गई जिसमें अभियुक्त माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करते हुए दिख रहा है। वीडियो को अभियुक्त अमित कुमार तिवारी द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व एक्स पर प्रसारित किया गया जिसका उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा सोमवार 6 जुलाई को संज्ञान लेकर अभियुक्त अमित कुमार तिवारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में थाना सिविल लाईन जबलपुर में अमित तिवारी के विरुद्ध जीरो की प्राथमिकी दर्ज कर नंबर पर कायमी हेतु थाना बैढन को प्रेषित किया गया। बैढ़न में अभियुक्त अमित कुमार तिवारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसपी षियाज के एम द्वारा गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करते हुए एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा,नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति के निगरानी में बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार टीम के साथ अमित कुमार तिवारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त वीडियो तैयार कर अपने फेसबुक पेज प्रचंड प्रहार की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के वीडियो कांफ्रेंसिंग का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो तैयार करने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

 

बाइट ( षियाज के एम, एसपी सिंगरौली मध्यप्रदेश)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *