Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र अनपरा संदिग्ध परिस्थितियों में शौच करने गई महिला प्राकृतिक नाले में बरसात के समय नवजात शिशु संग बही लापता*

*सोनभद्र अनपरा संदिग्ध परिस्थितियों में शौच करने गई महिला प्राकृतिक नाले में बरसात के समय नवजात शिशु संग बही लापता*


यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज

 

दिनांक 2/7/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

नवजात शिशु का शव अनपरा परियोजना गेस्ट हाउस के सामने नाले में मिला

 

मौके पर पहुंची पुलिस शिशु के शव को कब्जे में लिया महिला की तलाश जारी

बीते रात हुई बारिश के कारण हादसे की चर्चा

 

सोनभद्र। अनपरा थाना अंतर्गत वार्ड नं 6 अटल नगर निवासी राकेश की पत्नी सविता कथित बुधवार रात क्षेत्र में हुई बरसात के बाद से लापता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है जिसकी साड़ी घर से कुछ दूर नाली से बरामद हुआ है और उसका करीब 8 माह का नवजात शिशु अनपरा तापीय परियोजना दामिनी गेस्ट हाउस के सामने नाले में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशु का शव कब्जे में लेकर महिला की तलाश में जुटकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नं 6 अटल नगर एमटीसी कंपनी के पास निवासी राकेश के अनुसार वह बीते रात घर पर नहीं था पत्नी शायद शौच के लिए गई थी तब से पत्नी सविता उम्र करीब 25 वर्ष 8 माह के छोटे बेटे के साथ बीते रात हुई बारिश के समय से लापता है । काफी खोजबीन के बाद आज सुबह उसका नवजात शिशु घर से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर अनपरा तापीय परियोजना दामिनी गेस्ट हाउस के सामने नाले में मृत अवस्था में पड़ा मिला है। जबकि पत्नी की साड़ी घर से कुछ दूर नाली से बरामद किया गया है लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची अनपरा पुलिस ने नवजात शिशु का शव कब्जे में ले लिया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस परिजनों संग महिला कि तलाश में जुटी हुई है।

 

बाइट ( राकेश, अटल नगर वार्ड नं 6 एमटीसी कंपनी के पास अनपरा नगर पंचायत सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *