Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने बालू खनन क्षेत्र मे डूबे लड़कों के मामले में प्रदर्शन किया*

*सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने बालू खनन क्षेत्र मे डूबे लड़कों के मामले में प्रदर्शन किया*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक – 28/6/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सपाईयों ने स्वर्ण जयंती चौक पर अवैध खनन का आरोप लगाकर बंद करने कि मांग को लेकर प्रदर्शन किया

सपा जिला सचिव ने कहा मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख मुआवजा मिले

सपाईयों ने भाजपा प्रतिनिधियों पर अवैध खनन के खिलाफ हमला बोला

जिला प्रशासन भी अनदेखी का आरोप लगाया

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र में अवैध खनन और इस खनन के बाद हो रहे हादसों को लेकर आज स्वर्ण जयंती चौक पर जमकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हाथों में अवैध खनन बंद करो, खनन से बढ़ रहा हादसों की संख्या, होती हुई भाजपा सरकार, होते हुए भाजपा प्रतिनिधि, सोती हुई जिला प्रशासन, मुआवजा के नाम पर खानापूर्ति, के तख्तियां लेकर प्रदर्शन किए। सपा कार्यकर्त्ताओ का आरोप है कि प्रभारी मंत्री , समाज कल्याण राज्यमंत्री सहित जिले में 3 विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण आये दिन खनन हादसे हो रहे हैं, पीड़ित परिवार को 2 लाख मुआवजा के तौर पर देकर प्रशासन मामले को शांत करने के प्रयास में जुटी हुई है। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जल्द से जल्द अवैध खनन को बंद कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही बालू खदान में मृतक प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 लाख रुपए मुआवजा दिलाया जाए। 24 जून को सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव के पास सोन नदी में तीन लड़कों के डूब जाने से मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 3 मीटर गहराई तक की नदी से बालू खनन किया जाना है लेकिन बड़ी-बड़ी मशीन और नाव लगाकर 40 से 50 फीट गहराई तक नदी से बालू का खनन किया जा रहा है।
जिससे जगह- जगह बड़े – बड़े गड्ढे बन गये है , और कोई भी व्यक्ति अगर इसमें जाता है तो डूबने से उसकी मौत हो जाना स्वाभाविक है। ऐसे में हो रहे अवैध खनन के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अवैध खनन को बंद करने की मांग की । सपा कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि दोषी अधिकारी और खननकर्ताओ के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 – 25 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिया जाए। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दिया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर और भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

बाइट- (प्रमोद यादव जिला सचिव सपा , सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *