Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*

*सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 27/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

वादी आरक्षी, जीडी जितेन्द्र कुमार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई, एसएसटीपीएस, शक्तिनगर द्वारा थाना शक्तिनगर पर एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश किए जाने के संबंध में धारा 329(3), 189(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। शनिवार को शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान प्राप्त सूचना पर सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमन गिरी पुत्र पप्पू गिरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर, आशीष रावत पुत्र सुभाष रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, छोटू कुमार पुत्र चुन्नूलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, रोशन चन्द्रवंशी पुत्र वीरेन्द्र चन्द्रवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर, अनुराग कुमार पुत्र स्व. रामकेश वियार, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, श्रावण कुमार पुत्र छोटेलाल कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, अनुप गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर, चन्दू राम पुत्र लाले रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, आशीष पटेल पुत्र बृजेश पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, संतोष कुमार पुत्र स्व. कपिलनाथ, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा बीना, थाना शक्तिनगर सोनभद्र है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *