Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में कथित शीतला माता मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी*

*सोनभद्र रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में कथित शीतला माता मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 30/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

कथित मूर्ति,शिखर व धार्मिक प्रतीक को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई गई

 

सोनभद्र। सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना के अंतर्गत धर्मदासपुर गांव में स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने से ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई है। साथ ही मूर्ति को नाली में फेंके जाने की भी चर्चाएं हहो रहीं। मंदिर के शिखर को क्षति पहुंचाने, घंटे तथा धार्मिक झंडे को उखाड़कर खेत में फेंकने की शिकायत की गई। वहीं घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचकर मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है, धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर अराजक तत्वों के बारे में जानने का प्रयास शुरू कर दिया है। क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है फिर भी पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अपनी नज़र बनाए हुए हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

 

बाइट ( ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र)

News Point 24×7..✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *