Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिले के बीजपुर पुलिस साइबर टीम ने फ्राड हुई 27,000 रुपये पीड़ित को वापस कराएं*

*सोनभद्र जिले के बीजपुर पुलिस साइबर टीम ने फ्राड हुई 27,000 रुपये पीड़ित को वापस कराएं*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक 23/5/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र की बीजपुर पुलिस साइबर टीम ने आवेदक गोविन्द प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व. दूधनाथ निवासी ग्राम बीजपुर, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा 27,000 रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी थी। प्रकरण के संबंध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज किया था। साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के कुशल नेतृत्व में थाना बीजपुर की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल का अवलोकन कर प्रकरण की जांच की गयी। जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया । जिसके बाद आवेदक की फ्राड हुई 27,000, रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। फ्राड हुई धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना बीजपुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना बीजपुर,

उपनिरिक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमित कुमार, श्रीकृष्ण, साइबर हेल्प डेस्क थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय, साइबर हेल्प डेस्क थाना बीजपुर। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाना,साइबर सेल पर संपर्क करें। साथ ही cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर तत्काल सहायता प्राप्त करें।

NEWS POINT 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *