यूपी -सोनभद्र

दिनांक 8/5/2026
रिपोर्ट। सतीश दुबे/शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज थाना अन्तर्गत रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। सड़क एवं बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण न करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान आमजन में सुरक्षा का एहसास कराते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी। पुलिस टीम को सतर्कता के साथ नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
NEWS POINT24x7
News Point 24×7