Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले में फर्जी खनिज परमिट गिरोह का भंडाफोड़, लैपटॉप-प्रिंटर से तैयार होते थे फर्जी सिक्योरिटी पेपर

सोनभद्र जिले में फर्जी खनिज परमिट गिरोह का भंडाफोड़, लैपटॉप-प्रिंटर से तैयार होते थे फर्जी सिक्योरिटी पेपर


यूपी – सोनभद्र

दिनांक – 11 अगस्त 2026

रिपोर्ट – सतीश दुबे / शत्रुघ्न कुमार

 

 

गिट्टी-बालू के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे थे फर्जी दस्तावेज, चार आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फर्जी सिक्योरिटी पेपर और परमिट तैयार कर गिट्टी-बालू के अवैध परिवहन कराने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, चार मोबाइल फोन और नकदी समेत फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली डिजिटल सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान चौकी हिन्दुआरी क्षेत्र के तेन्दु नहर के पास पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ आरोपी तेन्दु यानी मगुरही स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एकत्र हैं और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों—अश्विनी पटेल, उमेश यादव, हिमांशु पाण्डेय और शक्तिमान कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ और बरामदगी के मुताबिक ब्लैंक सिक्योरिटी पेपर अथवा फार्म-11 को डिजिटल माध्यम से एडिट कर उसमें वाहन संख्या, चालक का विवरण, गिट्टी-बालू की मात्रा समेत अन्य जानकारियां दर्ज कर फर्जी परमिट तैयार किए जाते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शक्तिमान कुमार के कब्जे से मिला HP कंपनी का लैपटॉप और Canon कंपनी का प्रिंटर फर्जी सिक्योरिटी पेपर तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरोह के सदस्यों की अलग-अलग भूमिका सामने आई है। हिमांशु पाण्डेय पर ब्लैंक सिक्योरिटी पेपर उपलब्ध कराने, जबकि अश्विनी पटेल और उमेश यादव द्वारा इन पेपरों को शक्तिमान के सहज जनसेवा केंद्र पर ले जाकर एडिट कराने की बात सामने आई है। इसके बाद तैयार दस्तावेजों का इस्तेमाल गिट्टी-बालू लदे वाहनों के परिवहन में किया जाता था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में 16 जून और 22 जून 2026 को भी फर्जी सिक्योरिटी पेपर तैयार कराए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन दस्तावेजों और इनके जरिए कराए गए खनिज परिवहन की विस्तृत विवेचनात्मक और तकनीकी जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

01 HP लैपटॉप

01 Canon प्रिंटर

लैपटॉप और प्रिंटर के चार्जर

04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

₹5,900 नकद फर्जी सिक्योरिटी पेपर तैयार करने में प्रयुक्त डिजिटल सामग्री/उपकरण बरामद किए हैं।अश्विनी पटेल, निवासी कूराकला, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र उमेश यादव, निवासी अतरवा शमशेर, थाना नौगढ़, चंदौली हिमांशु पाण्डेय, निवासी प्रीतनगर, थाना चोपन, सोनभद्र शक्तिमान कुमार, निवासी हलिया बांध, थाना चकरघट्टा, चंदौली पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, बरामदगी और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *