Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में परिवहन विभाग ने बकाये कर भुगतान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया 

सोनभद्र में परिवहन विभाग ने बकाये कर भुगतान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -31/10/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

एआरटीओ अधिकारी ने बकाये कर पर 70 प्रतिशत तक शास्ति में छूट का प्रावधान किया

 

सहायक समभागीय परिवहन अधिकारी परिवहन सोनभद्र ने वाहन स्वामियों से शिविर का लाभ लेने कि अपील कि

वाहनों पर आरसी तक जारी किया जा रहा

 

कर भुगतान हेतु प्रचार-प्रसार के लिए शिविर का आयोजन किया गया

 

शिविर के आयोजन से वाहन स्वामी सीधे विभाग से जुड़कर राहत पा सकें

अधिकारी अनुसार शासन के निर्देश पर शास्ति में 70 प्रतिशत तक की छूट प्रदान किया जा रहा

 

छूट वाहन स्वामी की परिस्थिति को देखते हुए दी जाएगी

 

वाहन प्राकृतिक आपदा, गंभीर बीमारी, सड़क दुर्घटना या किसी अन्य कारण से लंबे समय से संचालित नहीं हुए हो

 

प्रकरण के अनुसार 70 प्रतिशत तक पेनाल्टी माफ करने की संस्तुति विभाग द्वारा की जा रही

 

 

 

एंकर। सोनभद्र में परिवहन विभाग द्वारा बकाया कर वसूलने एवं वाहन स्वामियों को राहत देने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष परिवहन शिविर का आयोजन किया । शिविर में सहायक समभागीय परिवहन अधिकारी परिवहन सोनभद्र कौशल कुमार सिंह ( एआरटीओ) ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि सभी शिविर में आकर इसका लाभ उठाकर अपने बकाया कर का भुगतान कर विभाग की योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

 

वीओ – शनिवार को विभागीय कार्यालय में आयोजित इस शिविर में काफी संख्या में वाहन स्वामी पहुंचे। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कौशल कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार उन वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है जिनका कर लंबे समय से बकाया है। कई वाहनों पर आरसी भी जारी की गई है, जिससे कुछ राजस्व प्राप्त भी हो रहा है, लेकिन प्रचार-प्रसार के लिए ही इस शिविर का आयोजन किया गया है ताकि वाहन स्वामी सीधे तौर पर विभाग से जुड़कर राहत पा सकें। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर शास्ति में 70 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। यह छूट वाहन स्वामी की परिस्थिति को देखते हुए दी जाएगी। जैसे यदि वाहन प्राकृतिक आपदा, गंभीर बीमारी, सड़क दुर्घटना या किसी अन्य कारण से लंबे समय से संचालित नहीं हो रहा है, तो उसके प्रकरण के अनुसार 70 प्रतिशत तक पेनाल्टी माफ करने की संस्तुति विभाग द्वारा की जा रही है। वाहन स्वामी केवल मूल कर का भुगतान कर शिविर का लाभ ले सकते हैं। कौशल कुमार सिंह ने पत्रकारों को अवगत कराया कि सबसे अधिक कर बकाया जिन वाहनों के है उनमें पिकअप, गुड्स कैरियर, ट्रैक्टर, जेसीबी जैसे व्यावसायिक वाहन शामिल है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कई वाहन स्वामी ऐसे भी हैं जिनके वाहन कबाड़ हो चुके हैं या स्क्रैप हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक पंजीयन निरस्त नहीं कराया है, जिस कारण उन पर लगातार कर और शास्ति बढ़ती जा रही है।

 

वीओ – कौशल कुमार सिंह ने ऐसे वाहन स्वामियों से अपील किया है जिनके वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है , वे अपना पंजीयन निरस्त करा दें और जो भी देय कर है, उसे जमा कर अभियान का लाभ ले। विभाग द्वारा यथासंभव सहयोग दिया जाएगा शिविर स्थल पर बैनर के माध्यम से भी वाहन स्वामियों को शास्ति में 70 प्रतिशत तक छूट का लाभ देने और शिविर में उपस्थित होकर अपने बकाये कर का भुगतान पूर्ण करने कि अपील कि गई है।

 

वीओ – सहायक समभागीय परिवहन अधिकारी सोनभद्र कौशल कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जो वाहन स्वामी अब भी टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार आरसी और अन्य कार्रवाई कि जाएगी।

 

बाइट (कौशल कुमार सिंह सहायक समभागीय परिवहन अधिकारी परिवहन सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र एसपी के निर्देश पर चलाएं गए 3 दिवसीय विशेष अभियान में जले से 93 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -30/10/4026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *