यूपी -सोनभद्र
दिनांक -31/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुधन कुमार
सहायक सम्भागीय अधिकारी ने बकायेदारों को कैंप में पहुंचकर कर भुगतान कर लाभ लेने कि अपील कि
अधिकारियों अनुसार जो भी बकाया राशि है उसमें 70 प्रतिशत तक राहत मिल सकेगा
सूत्रों अनुसार करोड़ों रुपये तक बकाया कर भुगतान होने का अनुमान जिसे वसुलने कि तैयारी
शनिवार को सोनभद्र परिवहन कार्यालय में लगेगा समाधान कैंप
सूत्रों अनुसार इसके बाद बकायेदारों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा
एंकर। सोनभद्र में आरटीओ विभाग ने वाहनो पर कर बकाये के भुगतान को लेकर विषेश कैंप का आयोजन 31 अक्टूबर को परिवहन विभाग कार्यालय पर करने कि जानकारी दी है। सूत्रों अनुसार करोड़ों रुपये तक कर बकाये का अनुमान लगाया जा रहा है। इनमे निजी से लेकर कमर्शियल और कंपनीयों के वाहन भी सम्मिलत हो सकते है। सूत्रों अनुसार विभाग सभी बकायेदारों को नोटिस सहित तहसील के माध्यम से आरसी भेज कार्रवाई कर सकता है।
वीओ – सोनभद्र में परिवहन विभाग ने बकायेदारों को चिन्हित कर कथित तौर पर ऐसे बकायेदारों पर लाखों रुपये से ज्यादा का बकाया उन्हें नोटिस सहित तहसील के माध्यम से अवगत करा बकाया राशि का भुगतान करने कि तैयारी में है।
वीओ – कौशल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि बकाया वसूली के अलावा विभाग द्वारा बकायेदारों के लिए विषेश छुट प्रदान का प्रावधान किया जा रहा है इसके तहत 31 अक्टूबर 2026 को परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया जाएगा जिसमें बकायेदारों को 70 प्रतिशत तक कि छुट प्रदान करने सहित अन्य जो भी हो सकेगा वह लाभ विभाग द्वारा देने का प्रयास रहेगा। कैंप में शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत बकाया टैक्स पर लगी पेनाल्टी में छूट का लाभ दिया जाएगा। वाहन स्वामी विषेश कैंप में पहुंचकर अपना बकाया जमा कर छुट का लाभ लेकर मामले का निस्तारण करा सकेंगे।
वीओ – सहायक सम्भागीय अधिकारी प्रशासन सोनभद्र कौशल कुमार सिंह ने बताया कि बकाया टैक्स वसूली को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है। नोटिस और आरसी की कार्रवाई के बाद भी जिन्होंने बकाया कर का भुगतान नहीं किया है, उनसे अपील कि जा रही है कि 31 अक्टूबर को विभाग द्वारा विषेश कैंप का आयोजन किया जा रहा है कैंप में सम्मिलित होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के लिए 31 अक्टूबर के कैंप में पहुंचकर बकाये कर भुगतान कर विषेश कैंप का लाभ ले।
बाइट ( कौशल कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय अधिकारी प्रशासन सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7