यूपी -सोनभद्र
दिनांक -21/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

runfunc: 16; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 347.6537;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Hazy moonlight, icon:14, weatherInfo:100;temperature: 40;zeissColor: nature;
वीएचपी व बजरंग दल ने बीना चौकी में पत्र सौंपकर कारण स्पष्ट करने व धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था,नदारद रहे जनप्रतिनिधि
सोनभद्र। सोनभद्र एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित बीना स्टेडियम में बुधवार 21 अक्टूबर को श्रीराम जी की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीएल बीना परियोजना के महाप्रबंधक पी. के. जाना, कृष्णशिला परियोजना के महाप्रबंधक आरएस भदौरिया और डब्लूसीएल के सीनियर एडवाइजर एसपी सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रभु श्रीराम की आरती कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात भगवान श्रीराम के जयघोष के नारों के बीच रावण दहन किया गया। इस दौरान रावण दहन होते ही समूचा स्टेडियम जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों कर्मचारी, अधिकारीयो सहित क्षेत्रीय आमजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनसीएल बीना परियोजना महाप्रबंधक पीके जाना, एनसीएल कृष्णशिला परियोजना महाप्रबंधक आरएस भदौरिया , डब्लूसीएल के सीनियर एडवाइजर एसपी सिंह उपस्थित रहे। एनसीएल बीना एवं कृष्णशिला आवासीय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने आयोजन का लूत्फ उठाया। आपको अवगत करा दे कि एनसीएल की सभी परियोजनाओं में 20 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी के दिन ही रावण दहन का कार्यक्रम किया गया था। एनसीएल कि खड़िया, ककरी जयंत ,दुद्धीचुआ सहित सभी परियोजनाओं में 20 अक्टूबर को ही रावण दहन होने कि चर्चाओ से केवल एनसीएल बीना परियोजना में रावण दहन 21 अक्टूबर बुधवार को होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आखिर क्यों बीना परियोजना में एक दिन बाद रावण दहन किया गया? इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल प्रखंड ने बीना चौकी प्रभारी को मंगलवार रात पत्र सौंपा था और स्पष्ट कारण बताने की मांग की थी। संगठन के लोगों का कहना है कि जब पूरे देश में विजयादशमी 20 को थी तो एनसीएल बीना में बुधवार 21 अक्टूबर को रावण दहन क्यों किया गया? इसका स्पष्ट कारण अबतक क्यों नहीं बताया गया? रावण दहन के कार्यक्रम में एक और प्रश्न खड़ा हो रहा आखिर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, किसी पार्टी के स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि,स्थानीय जनप्रतिनिधि क्यों नजर नहीं आए? ना कोई ग्राम प्रधान, ना ही कोई बड़ा नेता स्टेडियम में उपस्थित दिखा। आखिर क्यों अन्य किसी कार्यक्रम में परियोजनाओं में जनप्रतिनिधि हिस्सा लेते नजर आते हैं? हैरानी वाली बात ये है भी है कि इस मामले में अबतक किसी पार्टी विशेष या संगठन के लोगों का कोई विरोध प्रदर्शन या आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है? जहां एक ओर केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है जो हिंदुत्व के एजेंडे पर खुलकर बोलती नजर आती है? वहीं इस मामले में अबतक क्यों किसी का भी बयान सामने नहीं आया बड़े सवाल खड़े कर रहा है?
क्षेत्र के लोगों में भी यही चर्चा है कि आखिर बीना परियोजना में रावण दहन एक दिन देर से क्यों किया गया? क्या ये प्रबंधन की गलती थी? या फिर कोई विषेश वजह से ऐसा किया गया? फिलहाल एनसीएल प्रबंधन की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान या पत्र जारी नहीं हुआ है?
News Point 24×7
News Point 24×7