Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में नगवां विकासखण्ड के सरईगढ गांव की बच्ची का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर डीएम ने संज्ञान लिया 
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सोनभद्र में नगवां विकासखण्ड के सरईगढ गांव की बच्ची का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर डीएम ने संज्ञान लिया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -4/10/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

जिलाधिकारी ने बताया 28 नए मोबाइल टावरों को मंजूरी मिली

 

22 मोबाइल टॉवरों का निर्माण कार्य शुरू

 

डीएम अनुसार 4 माह पहले 28 मोबाइल टॉवरों को मंजूरी मिली

 

डीएम अनुसार 22 टॉवरों की स्थापना का काम शुरू हो चुका, बाकी 6 टॉवरों का काम जल्द शुरू कराया जाएगा

 

BSNL SDO के अनुसार, संबंधित क्षेत्र का सर्वे पहले ही पूरा किया जा चुका

 

टॉवर की स्वीकृति के लिए डीजी BSNL को पत्र भेजा गया

 

मंजूरी मिलते ही टॉवर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

डीएम अनुसार रॉबर्ट्सगंज, घोरावल ,दुद्धी तहसीलों के नेटवर्क विहीन गांवों में 4जी टॉवर लगाने का काम शुरू है

 

 

 

 

एंकर। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र सरईगढ़ गांव की मासूम बच्ची का नेटवर्क की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पिछले चार महीनों में जिले में 28 नए मोबाइल टॉवर लगाने की स्वीकृति मिली है, जिनमें 22 टॉवरों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

 

 

वीओ – सोनभद्र में नेटवर्क विहीन गांवों तक मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए टॉवर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के मुताबिक, पिछले चार महीनों में 28 मोबाइल टॉवरों को स्वीकृति मिली है। इनमें 22 टॉवरों की स्थापना का काम शुरू हो चुका है, जबकि छह अन्य टॉवरों का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इनमें से तीन टॉवर जुगैल क्षेत्र में लगाए जाने हैं।

 

 

वीओ – सोशल मीडिया पर बीते दिन नगवां विकासखंड के सरईगढ़ गांव की बच्ची का मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। बीएसएनएल के एसडीओ के अनुसार, संबंधित क्षेत्र का सर्वे पहले ही पूरा किया जा चुका है और टॉवर की स्वीकृति के लिए डीजी बीएसएनएल को पत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टॉवर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

 

वीओ – डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसीलों के कई नेटवर्क विहीन गांवों में 4जी टॉवर लगाने का काम शुरू हो चुका है। रॉबर्ट्सगंज तहसील के नगवां, दरमा, मड़कुरी और सांडसोत सहित घोरावल तहसील के ढोलो, सपही, अमिलिपोखर, मूर्तिया और देवगढ़ में टॉवर स्थापना की कार्रवाई चल रही है। दुद्धी तहसील के डूमा, जौराही, गंगहर, शिशवा और पतखिरना समेत अन्य गांवों में भी मोबाइल टॉवर स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कनेक्शन नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी गांवों को 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ा जा सके।

 

 

बाइट ( चर्चित गौड़ डीएम सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *