यूपी -सोनभद्र
दिनांक -27/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

ग्रामवासियों के साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम के उपायों की दी गई जानकारी दी

पम्पलेट व संपर्क नम्बर वितरित किया

सोनभद्र। सोनभद्र में शक्ति नगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा सामाजिक जागरूकता को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा मिशन शक्ति टीम के साथ तारापुर ग्रामसभा में ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित महिला एवं पुरुष ग्रामवासियों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं तथा नशे के विरुद्ध सामूहिक प्रयास के संबंध में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्रामवासियों को नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही आवश्यक हेल्पलाइन एवं संपर्क नम्बर की जानकारी देते हुए जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए और नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं जनसहभागिता बढ़ाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
News Point 24×7

News Point 24×7