Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर ड्रोन से संदिग्धों पर नजर रखा

सोनभद्र पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर ड्रोन से संदिग्धों पर नजर रखा


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -13/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

एएसपी रॉबर्ट्सगंज व चोपन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग किए

 

एएसपी सड़क पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को रोककर तलाशी लेते रहे

 

 

सभी थानों की पुलिस भी अपने अपने क्षेत्रों में यही अभियान चलाया

 

सोनभद्र। सोनभद्र जनपद में अपराध पर लगाम लगाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने शनिवार रात ऑपरेशन ऑल आउट के तहत बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।

 

वीओ – सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने थाना रॉबर्ट्सगंज और चोपन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग किया। वह खुद सड़क पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को रोककर तलाशी लेते रहे। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी परखी गई।

 

 

वीओ – रॉबर्ट्सगंज चोपन सहित जिले के सभी सीओ एवं सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग शुरू कर दी। प्रमुख चौराहे , हाईवे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आने-जाने वाले वाहनों की डिग्गी से लेकर तथा जरुरी कागजात कि जांच की गई। संदिग्ध दिख रहें लोगों से पूछताछ की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

 

वीओ – पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जाए और लगातार भ्रमण कर चेकिंग जारी रखी जाए, ताकि अपराधी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र की चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार फरार चल रहे दो इनामीया गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -11/9/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *