Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस लाइन चुर्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई 

सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस लाइन चुर्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -14/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस लाइन चुर्क से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन चुर्क से एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, भुवनेश्वर सिंह एवं प्रतिसार निरिक्षक मोहम्मद नदीम सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करतें हुए तिरंगे के साथ यात्रा कर आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता,अखण्डता एवं राष्ट्र ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन चुर्क से प्रारंभ होकर सपा तिराहा,उरमौरा, बढ़ौली चौराहा, राबर्ट्सगंज होकर पुनः पुलिस लाइन चुर्क पहुंचकर संपन्न हुई। पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुज़रते हुए तथा आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुडने एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करनें के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र प्रेम की भावना प्रदर्शित की। एएसपी अनिल कुमार ने कहा तिरंगा देश की आन,बान और शान का प्रतीक है,हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प है। तिरंगा यात्रा के दौरान सोनभद्र पुलिस द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखतें हुए कार्यक्रम को सकुशल शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *