Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र व सिंगरौली बार्डर स्थित बलिया नाला हल्की बारिश के बाद उफनाया 

सोनभद्र व सिंगरौली बार्डर स्थित बलिया नाला हल्की बारिश के बाद उफनाया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -5/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

कयी घरों में घुसा बरसाती पानी

 

जलभराव के कारण ग्रामीणों का ग्रहस्ती का सामान खराब हुआ

 

जयंत स्थित नेहरू अस्पताल जाने वाला मार्ग भी जलमग्न हुआ था

 

एनसीएल द्वारा नाला सफाई व जल निकासी व्यवस्था पर ग्रामीणों द्वारा कयी सवाल खड़े किए

 

ग्रामीणों ने एनसीएल दुध्धिचुआ द्वारा नाला निर्माण तथा सफाई कार्यो के गुणवत्ता कि जांच कि मांग उठी

 

सोनभद्र। सोनभद्र में शक्तिनगर थाने अंतर्गत सिंगरौली व सोनभद्र बार्डर पर स्थित बलियानाला बुधवार को बरसात के बाद उफना गया जिस कारण लोगों के ग्रहस्थी का सामान खराब हो गया इसके साथ ही गली, मोहल्लों की सड़कें पानी में जलमग्न हो गई एवं आवागमन भी प्रभावित हुआ। बुधवार को हुई बरसात ने एनसीएल दुध्धिचुआ परियोजना द्वारा बलियानाला नाले कि साफ – सफाई जल निकासी व्यवस्था कि पोल खोलकर रख दी है। बरसात के बाद उफनाये नाले का पानी लोगों के घरों सड़कों गली मोहल्लों तक पहुंच गया जिस कारण ग्रामीणों के ग्रहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कथित तौर पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनसीएल दुध्धिचुआ परियोजना द्वारा नाला सफाई व जल निकासी व्यवस्था कि निष्पक्ष रुप से जांच कराई जाए। जल निकासी का अब तक उचित व्यवस्था न होने से लोगों को कितनी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी,राहत व्यवस्था तथा क्षतिग्रस्त सामान का आकलन कर राहत प्रदान किया जाए।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *