Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में ओबरा क्षेत्र के गजराज नगर ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास बाइक के चपेट में आने से नवयुवती गंभीर घायल 

सोनभद्र में ओबरा क्षेत्र के गजराज नगर ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास बाइक के चपेट में आने से नवयुवती गंभीर घायल 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -31/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

स्थानीय लोगों ने घायल को चोपन सीएचसी पहुंचाया जहां उपचार कर रेफर किया गया

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर स्थित ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास कथित तौर पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रही नवयुवती को धक्का मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे चोपन सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढी के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार घायल नवयुवती कि पहचान अंजू माली उम्र करीब 22 वर्ष पुत्री अशोक माली निवासी ओबरा थाना ओबरा के रुप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण क्षेत्र में आएदिन दूर्घटनाए होती रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने कि मांग कि है। चोपन सीएचसी के चिकित्सक डॉ फैज ने बताया कि लड़की के सिर में गंभीर चोट लगी थी उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

बाइट ( डॉ फैज चिकित्सक सीएचसी चोपन सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *