Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -18/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद

 

सोनभद्र। सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बीते 15/16 अगस्त की रात अचानक एक युवक के गायब होने तथा उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिलने की सूचना पर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों व स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था जिसके संबंध में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को मुखबिर कि सूचना पर हसुआ नदी पुल बहद ग्राम करवनिया थाना रामपुर बरकोनिया के पास से रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस अनुसार बीते 15/16 अगस्त की रात मृतक भारतदीप दुलारे राम कुंजुर उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र प्रदीप कुमार सिलथम थान रामपुर बरकोनिया सोनभद्र अचानक गायब होने तथा उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर किए जाने पर 17/8/2026 को रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बीएनएस बनाम शुभम पासवान एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। घटना कि गंभीरता को ध्यान में रखते हुए टीम गठित कर सर्विलांस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं जांच में मृतक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग तथा बाद में उक्त लड़की द्वारा अभियुक्त शुभम पासवान से बातचीत किए जाने को लेकर मृतक एवं अभियुक्त के बीच विवाद एवं रंजिश की बात सामने आई। रंजिश के चलते अभियुक्त द्वारा मृतक को पूर्व में धमकी दिए जाने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि 15/16/8/2026 की रात मृतक उक्त लड़की द्वारा शुभम को सूचना दी गई। सूचना पर शुभम अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा तथा तीनों अभियुक्तों द्वारा मृतक के साथ मारपीट कर गला, गर्दन दबाकर एवं पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। अभियोग पंजीकृत होने के बाद तीनों 17/8/2026 को उक्त मोटरसाइकिल से बाहर भागने की कोशिश में थे मुखबिर कि सूचना पर पुलिस द्वारा हसुआ नदी पुल बहद ग्राम करवनिया थाना रामपुर बरकोनिया के पास से रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर शुभम कुमार पासवान उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र दीनानाथ पासवान निवासी ग्राम पटना थाना रामपुर, संदीप कुमार उर्फ छोटू उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र सुग्रीव बिन्द निवासी पटना थाना रामपुर बरकोनिया, आत्मानन्द उर्फ लप्पू गौतम उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र दुखन्ती निवासी ग्राम पटना थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया।

 

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में 19-20 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र दिनांक -18/08/2026 रिपोर्ट -सतीश दुबे   यूपी /सोनभद्र। जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *