Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में 19-20 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद

सोनभद्र में 19-20 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -18/08/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे

 

यूपी /सोनभद्र। जनपद सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों में 19 और 20 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार भारी बारिश के कारण नदियों, नालों, मौसमी जलधाराओं, जलप्रपातों, बांधों एवं जलाशयों के आसपास जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में लोगों को नदी, नाले और जलप्रपात के पास जाने से बचने तथा तेज बहाव वाले पुलों और जलमग्न सड़कों को पार नहीं करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान कच्चे एवं असुरक्षित भवनों को नुकसान पहुंचने, पेड़ गिरने तथा विद्युत एवं अन्य सामुदायिक सेवाओं में व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोगों से बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने, असुरक्षित भवनों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है।

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 19 अगस्त को बंद

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 19 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

आदेश के दायरे में जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालय शामिल रहेंगे। हालांकि शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अपर आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस सहित अन्य विभागीय कार्यों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और नदी-नालों, जलप्रपातों तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

अत्यधिक बारिश की स्थिति में प्रशासन की ओर से जारी होने वाले स्थानीय निर्देशों का पालन करना ही सबसे सुरक्षित कदम होगा।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *