Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में एनसीएल खड़िया खदान क्षेत्र में लोडर मशीन में आगलगी का वीडियो वायरल

सोनभद्र में एनसीएल खड़िया खदान क्षेत्र में लोडर मशीन में आगलगी का वीडियो वायरल


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -28/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

लोडर मशीन के एस महादेव कंपनी का बताया जा रहा

 

सोनभद्र। शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना के खदान क्षेत्र से सोशल मीडिया पर सोमवार दोपहर एक लोडर मशीन में आगलगी कि घटना का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मशीन धू-धूकर जल रही है लोडर चालक सुरक्षित बताया गया हालांकि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर तो पहुंचा लेकिन तब तक लोडर का अगला हिस्सा (केबिन) बुरी तरह जल चुका था। सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो सोमवार दोपहर करीब 2/3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, वहीं लोडर मशीन के एस महादेव कंपनी का बताया जा रहा जो एनसीएल खड़िया परियोजना में डंप कोयले को उठाकर लोडिंग स्थल ( ट्रेन,या अन्य वाहनों में लोड होने वाला स्थान) पर लाता है का काम करती है। मशीन में आग लगने से कंपनी को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है । मामले कि जानकारी को लेकर खबर लिखे जाने तक हमने के एस महादेव के जिम्मेदार अधिकारियो से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी जिम्मेदार अदिकारी ने फ़ोन नहीं रिसीव किया इसलिए कंपनी प्रबंधन का पक्छ नहीं जाना जा सका एवं एनसीएल के पीआरओ राम विजय सिंह से भी सोमवार व मंगलवार को फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया जिससे वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं हो सकी।

News point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के ओबरा में अधिवक्ताओं ने स्टांप पंजीयन मंत्री के नाम नवीन दर सूची को लेकर सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -28/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *