Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET-2026 सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरिक्षण किया*

*सोनभद्र उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET-2026 सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरिक्षण किया*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 3/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी द्वारा ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के मिसरा गांव के पास बोलेरो के धक्के से बाइकसवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -26/7/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *