यूपी -सोनभद्र
दिनांक 1/7/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

जनपद सोनभद्र के 4 पुलिसकर्मियों से की गई 25.03 लाख की साइबर ठगी का खुलासा हुआ
मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं चार पहिया वाहन सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार

एंकर। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वीओ – वादी कांस्टेबल दीपक कुमार वर्मा निवासी परसियां भगवती, थाना खुखुन्दू, जनपद देवरिया , हाल पता थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को अभियुक्तों द्वारा बोटब्रो क्रासमार्केट एवं MineCrypto नामक ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 8-10 प्रतिशत लाभ का झांसा देकर निवेश कराया तथा विभिन्न खातों में धनराशि स्थानांतरित कर लगभग 10,70,000 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र पर धारा 318(4) बीएनएस एवं धारा 66-D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा जनपद सोनभद्र में नियुक्त 4 पुलिसकर्मियों से शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का झांसा देकर कुल 25,03,000 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई।
वीओ – विवेचना के दौरान तकनीकी एवं बैंकिंग साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, जिसमें ठगी की धनराशि अभियुक्तों द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित होना पाया गया। साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त सुफियान, मो. दानिश, अरशद सिद्दीकी एवं तुफैल खान की संलिप्तता प्रकाश में आने पर मुकदमे में धारा 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
प्रभारी निरिक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद लखनऊ में दबिश दी गई, जहां से दिनांक 30.6.2026 को समय 9 बजकर 30 मिनट करीब चारों अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप तथा घटना में प्रयुक्त 1 चार पहिया वाहन बरामद किया गया। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा साइबर ठगी की शेष धनराशि की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे विभिन्न ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे। निवेशकों द्वारा भेजी गई धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर आपस में बांट लेते थे। विवेचना में यह भी पाया गया कि अभियुक्तों द्वारा वादी सहित जनपद सोनभद्र के अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी प्रकार साइबर ठगी का शिकार बनाया गया। सुफियान पुत्र इजराइल खान, निवासी बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, थाना सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ, मो. दानिश पुत्र अजमेर अली, निवासी 529/231 रहीमनगर, थाना महानगर, जनपद लखनऊ, अरशद सिद्दीकी पुत्र जावेद इकबाल, निवासी 474/ए20 ब्रह्मनगर, थाना हसनगंज, जनपद लखनऊ, तुफैल खान पुत्र इजराइल खान, निवासी बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, थाना सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ है। अभियुक्तों के पास से 5 मोबाइल फोन,1 लैपटॉप 1 चार पहिया वाहन संख्या UP51 BS7866 बरामद किया गया।
बाइट (। अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7