Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में ओबरा क्षेत्र मुख्य चौराहे पर स्थित शारदा मंदिर में कथित अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला चटकाकर राधा-कृष्ण दरबार से किमती सामान गायब

सोनभद्र में ओबरा क्षेत्र मुख्य चौराहे पर स्थित शारदा मंदिर में कथित अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला चटकाकर राधा-कृष्ण दरबार से किमती सामान गायब


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -24/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुधन कुमार

 

 

 

 

 

 

एंकर। सोनभद्र के ओबरा थाना अंतर्गत कथित तौर पर ओबरा के मुख्य चौराहा स्थित शारदा मंदिर के राधा – कृष्ण दरबार से वहां चोरी हो गई है। सुबह जब पुजारी जी मंदिर खोलने पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखे तो राधा-कृष्ण दरबार के पास से किमती धातुओं का सामान अज्ञात चोरों द्वारा गायब कर दिया गया। सूचना पर मंदिर समिति सहित स्थानीय पुलिस भी मौके का मुआयना कर जांच में जुटी है।

 

वीओ – सूत्रों अनुसार चर्चाओ कि माने तो अज्ञात चोरों ने कुल तीन ताले तोड़े हैं। एक मेन गेट का, एक अंदर गेट सहित एक दरबार के समीप का ताला चटकाकर मंदिर के सामानों पर हाथ साफ किया गया है। यह बाते मौके पर मौजूद लोगों के चर्चाओ अनुसार है । अभी तक मंदिर समिति की तरफ से चोरी किए गए सामान की कोई पक्की सूची नहीं मिली है। चर्चाओ अनुसार कहा जा रहा हैं कि कई धातुओं की वस्तुएं गायब हैं, किंतु कितनी और क्या-क्या गायब है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

 

वीओ – सूचना पाकर मौके पर मंदिर समिति के लोग और स्थानीय पुलिस भी पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। लेकिन अबतक पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मंदिर समिति के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने भी कैमरे पर आकर कुछ विस्तार में जानकारी नहीं दी गई है। मामले को लेकर हमने बात करने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट बयान प्रकाश में नहीं आया है।

 

 

वीओ – ओबरा थाना अंतर्गत स्थित कथित तौर पर हुई इस अज्ञात चोरों द्वारा किए गए चोरी से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। घटनास्थल पर सुबह से ही काफी भीड़ देखी गई। सूचना पर आस-पास के व्यापारी मंदिर पहुंचकर स्थिति को जानाने में लगे रहे। अब चर्चाओ में सिर्फ सवाल यह है कि मुख्य चौराहे पर, जहां दिन भर लोगों का आवागमन लगा रहता हैं, आखिर वहां रात में अज्ञात चोर कैसे प्रवेश कर चोरी कर फरार हो हो गये? अब सवाल यह है कि क्या रात में पुलिस कि गश्त होती है? सूत्रों अनुसार लोगों में सवाल यह है कि आखिर इस तरह से मंदिर परिसर में अज्ञात चोर कैसे घुसने कि हिमाकत कर सकते हैं क्या उनमें कानून का जरा भी भय नहीं है? फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है और जरुरी कार्रवाई कि बात कही जा रही है।

 

वीओ – मंदिर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं कि नहीं लगे हैं, ये भी अभी साफ नहीं है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि कैमरे लगे हैं, कुछ का कहना है कि कैमरे खराब हैं। इस बारे में भी कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। मौजूद लोगों के बताए अनुसार और मौके से मिले वीडियो-फोटो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खबर प्रकाशित कि गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं कि जांच में जुटकर जल्द ही चोरी के खुलासे कि बात कह रही है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र जिले में विधाना परिषद शिक्षक एवं स्नातक चुनाव की तैयारी पूरी

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -22/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *