Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से कथित यौन शोषण करने वाले को गिरफ्तार किया

सोनभद्र में जुगैल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से कथित यौन शोषण करने वाले को गिरफ्तार किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -22/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र। सोनभद्र में जुगैल थाना पुलिस ने विज्ञप्ति अनुसार शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के अभियुक्त को 14 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। महिला संबंधी अपराधों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को थाना जुगैल पर एक 21 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसके विवाहित पड़ोसी ने शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया है। आरोपी ने 6 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को उसके साथ गलत काम किया। युवती की तहरीर के आधार पर थाना जुगैल पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के क्रम में थाना जुगैल पुलिस ने आरोपी को 22 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट के करीब जोरबा गेट, थाना जुगैल क्षेत्र से अभियुक्त विशांत उर्फ विसंत पुत्र राम सुग्रीम निवासी ग्राम झरपिया थाना जुगैल को गिरफ्तार किया। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार अभियुक्त पहले से शादीशुदा होने के बाद भी उसने युवती को शादी का झांसा दिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक मेराज खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। जुगैल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों में पुलिस की काफी सराहना हो रही है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र के एनसीएल बीना में आज रावण दहन किया गया, अन्य परियोजनाओं में 20 को हुआ, बीना में 21 को क्यों? 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *