यूपी -सोनभद्र
दिनांक -21/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एसपी अभिषेक वर्मा ने चुर्क पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर सम्मान प्रकट किया

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में बुधवार 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में सुबह कार्यक्रम रखकर भावपूर्ण माहौल में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पहले शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में पुलिस बल द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया। पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पर चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया था, हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवान शहीद हुए उन्हीं वीर जवानों की शहादत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बीना आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। एसपी अभिषेक वर्मा ने वर्ष 2025-2026 के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत के बारे में भी सभी को अवगत कराया और राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। एसपी ने बताया जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी घोरावल प्रभात राय, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
News Point 24×7
News Point 24×7