Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में काशी मोड-डिबुलगंज मार्ग गेट नं 2 के पास दो ट्रेलर आपस में भिड़े कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया , बाल-बाल बचे दोनों चालक 

सोनभद्र में काशी मोड-डिबुलगंज मार्ग गेट नं 2 के पास दो ट्रेलर आपस में भिड़े कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया , बाल-बाल बचे दोनों चालक 


यूपी -सोनभद्र -ब्रेकिंग न्यूज

 

दिनांक -21/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फसा पुलिस व स्थानीय लोगों कि मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया

सोनभद्र। सोनभद्र में अनपरा थाना अंतर्गत काशी मोड-डिबुलगंज मुख्य मार्ग के गेट नंबर-2 के पास बुधवार को दो ट्रेलरों कि आमने-सामने में जोरदार टक्कर हो गई जिससे एक ट्रेलर का चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फस गया। सूचना पर पहुंची अनपरा शक्तिनगर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उसे वाहन से सुरक्षित बाहर निकलवाकर प्राथमिक उपचार हेतु डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय भेजवाया तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली। हांलांकि भीषण टक्कर के बाद भी दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गये हल्की चोटें भी लगी है। मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर अनपरा थाना अंतर्गत काशी मोड-डिबुलगंज मुख्य मार्ग गेट नं 2 के पास नंद किशोर यादव उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र सीता यादव ग्राम टंडवा टप्पा सौउरी गाजीपुर बलिया से खाली ट्रेलर लेकर खड़िया आ रहे थे, इस दौरान आमिन उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र हाफिज कुवारी निवासी बीना से रेणुकूट कि तरफ जा रहें थे कि काशी मोड-डिबुलगंज डिबुलगंज मुख्य मार्ग पर दोनों कि आमने-सामने में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतना भीषण था कि दोनों वाहन सड़क किनारे पहुंच गये। हादसे के बाद स्थानीय दुकानदारों में चर्चाएं हैं कि अगर वाहन दुकानों कि तरफ आते तो किसी बड़ी दूर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन ऐसा न होने से सभी ने राहत कि सांस ली। स्थानीय लोगों कि सूचना पर अनपरा, शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत बचाव कार्य में लगी रही। बीना से रेणुकूट कि तरफ जा रहें आमिन ट्रेलर के केबिन में फसा हुआ था पुलिस व स्थानीय लोगों कि सहायता से उसे बाहर सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु बिडुलगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचवाया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए राहगीरों को आवागमन में कठिनायों का सामना करना पड़ा पुलिस ने समय रहते यातायात को बहाल करा दिया एवं मौके पर ला एण्ड आर्डर सामान्य रहा।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *