यूपी -सोनभद्र
दिनांक -18/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र में लगातार हो रही बरसात के कारण नदि नाले उफान पर
सोनभद्र और मीरजापुर के बीच प्रमुख मार्ग माना जाने वाले मार्ग पर बकहर नदी उफनाने से यातायात प्रभावित
बकहर नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से मुश्किलें बढ़ीं
जलस्तर बढ़ने से मड़िहान – घोरावल मार्ग पर आवागमन प्रभावित
सोनभद्र । सोनभद्र में लगातार हो रही बरसात के कारण मड़िहान – घोरावल मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है यहां बकहर नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के उपर से पानी का तेज बहाव हो रहा है जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। मार्ग के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लगना बताया जा रहा है। बहाव तेज होने से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी के उफान से सोनभद्र – मीरजापुर के बीच इस प्रमुख मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सोनभद्र में बकहर नदी का लगातार जलस्तर बरसाती पानी के कारण बढ़ता जा रहा है जिस कारण नदी का पानी पुल के उपर से बह रहा है,और तेज बहाव के कारण पुल पार करना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। जलस्तर बढ़ने से मड़िहान – घोरावल मार्ग पर वाहनों कि आवाजाही लगभग ठप पड़ गया और वाहनों कि कतार दोनों छोर पर लगे होने कि बात बताई जा रही है। बकहर नदी सोनभद्र और मीरजापुर की सीमा निर्धारित करतीं हैं ऐसे में नदी के उफान पर होने से दोनों जिलों के बीच आवागमन का यह मुख्य मार्ग प्रभावित हुआ है।
News Point 24×7

News Point 24×7