Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र पुलिस ने लाहौरी जीरा की पेटियों में छिपाकर ले जाए जा रहे 65 लाख की अंग्रेजी शराब व दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र पुलिस ने लाहौरी जीरा की पेटियों में छिपाकर ले जाए जा रहे 65 लाख की अंग्रेजी शराब व दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -15/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस त्योहारों को ध्यान में रखते हुए और सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों के बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी की ज्वाइंट टीम ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब बड़ी मात्रा में बरामद किया है। तस्करों द्वारा लाहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक की आड़ में ट्रक में शराब छिपाकर ले जा रहे थे इस दौरान मुखबिर कि सूचना पर मौके से करीब 93 लाख रुपये माल व वाहन मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

 

वीओ – सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएसपी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण व सीओ नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज, एसओजी के साथ हिंदुआरी, चुर्क और लोढ़ी चौकी पुलिस टीम रात में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर कि सूचना पर यह कार्रवाई की है।

 

वीओ – सोनभद्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचमुखी हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे चुर्क की तरफ एक ट्रक सड़क किनारे मैदान में खड़ा है। टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को चेक किया। ट्रक के केबिन में दो लोग बैठे मिले। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम नसीब चंद राजपूत और कृष्णपाल राजपूत बताया। दोनों हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं।

 

वीओ – पुलिस अनुसार अभियुक्तों से शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि ट्रक में लाहौरी जीरा लदा है। उन्होंने कागज भी दिखाए जिसमें माल दिल्ली से झारखंड भेजना लिखा था। फिर पुलिस को शक होने पर सख्ती से पूछताछ किया गया तो वह बताने लगे कि माल हरियाणा के पानीपत और पंचकूला से लोड करके रांची ले जा रहे हैं। कागज और बातों में अंतर मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगने और पूरे ट्रक की तलाशी लेने पर मामले का भंडाफोड़ हुआ।

 

वीओ – पुलिस अनुसार वाहन कि तलाशी के दौरान लाहौरी जीरा की पेटियों के नीचे तह लगाकर अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं, जिसकी गिनती करने पर कुल 625 पेटी शराब मिली, जिसमें 9588 शीशियां थीं। इनमें रायल स्टेग 750 एमएल की 4884 शीशी, रायल स्टेग 180 एमएल की 2784 शीशी और रायल ग्रीन 750 एमएल की 1920 शीशी शामिल हैं। सभी बोतलों पर ओनली फॉर सेल इन पंजाब लिखा हुआ था। इसके अलावा ट्रक से लाहौरी जीरा की 1275 यूनिट भी मिली है।

 

वीओ – अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र ने बताया कि बरामद शराब की कीमत तकरीबन 65 लाख रुपये तथा लाहौरी जीरा लगभग 2 लाख 85 हजार और ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। बरामद माल कि कुल अनुमानित कीमत करीब 93 लाख का माल जब्त किया गया है। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन और फर्जी तरीके से बनाए गए इनवॉइस, ई-वे बिल भी बरामद किया गया हैं।

 

वीओ – पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इस ट्रक को उनके मालिक ने ही लोड कराया था, दोनों सिर्फ ड्राइवर और खलासी के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस बयान के आधार पर अब वाहन स्वामी और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। शराब कहां से आई और रांची में किसे सूपूर्द किया जाना था , इसकी भी जांच कर रही है।

 

वीओ – मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 और बीएनएस की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *