यूपी -सोनभद्र
दिनांक -16/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पुलिस अनुसार ओडिशा से मिर्जापुर ले जा रहे थे अवैध गांजा
पुलिस अनुसार देर रात करमा व एसओजी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा

पुलिस अनुसार करनवाह तिराहे पर वाहनों की चेकिंग पकड़ा
पुलिस अनुसार हिंदुआरी की तरफ से आते दो कारें पुलिस देखकर तिराहे से 50 मीटर पहले भागने के दौरान धराएं
एक्सयूवी 500 कार की स्टेपनी के नीचे व ब्रेजा के पिछली सीट और डिग्गी में टेप से लिपटे छोटे-छोटे पैकेट में अवैध गांजा मिला
पुलिस अनुसार बरामद अवैध गांजा 118 किलो 670 ग्राम
पुलिस अनुसार बाजार में इसकी कल अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये
पुलिस अनुसार तीनों अभियुक्तों ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले
पुलिस अनुसार पूछताछ में उन्होंने बताया सुंदरगढ़ के सप्लायर ने माल दिया
पुलिस अनुसार मीरजापुर पहुंचाने की योजना जिसके लिए प्रत्येक को 15 हजार रुपये मिलना था
पुलिस अनुसार पूछताछ में उन्होंने बताया पहले भी इसी मार्ग से अवैध गांजा सप्लाई कर चुके
पुलिस एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के मोबाइल की सीडीआर व ओडिशा से मीरजापुर तक फैले नेटवर्क का पता लगा रही
सोनभद्र। सोनभद्र में कर्मा व एस ओजी सर्विलांस टीम ने पुलिस ने एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत करमा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात तीन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है,इनके पास से करीब 95 लाख रुपये का अवैध गांजा व दो कार मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुआ है।
वीओ – पुलिस विज्ञप्ति अनुसार बीते रात करीब 11 बजकर 15 मिनट के करीब थाना प्रभारी करमा कमलेश पाल और एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा अपनी टीम के साथ करनवाह तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इस दौरान हिंदुआरी की तरफ से दो कार एक सफेद एक्सयूवी पांच सौ और दूसरी ब्रेजा कार पुलिस को देखकर दोनों कारें तिराहे से 50 मीटर पहले ही अचानक मुड़कर भागने लगीं, पुलिस को शक होने पर तुरंत घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक कर अंदर बैठे तीन युवकों से पूछताछ की तो वह घबरा गये। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो हैरान रह गए
एक्सयूवी -500 की स्टेपनी के नीचे और ब्रेजा की पिछली सीट और डिग्गी में टेप से लिपटे छोटे-छोटे पैकेट छिपाकर रखे गए थे, खोलकर देखा तो उसमें अवैध गांजा भरा था , जिसे तौलने पर कुल 118 किलो 670 ग्राम अवैध गांजा निकला। पुलिस अनुसार बाजार में इसकी कल अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विश्वजीत बारिक उर्फ कानू उम्र करीब 29 वर्ष रवीन्द्र नायक उम्र करीब 47 वर्ष और मोहम्मद दानिश आलम उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
वीओ – पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह माल सुंदरगढ़ के ही एक बड़े तस्कर ने दिया था। इसे मीरजापुर पहुंचाने की योजना थी किसी को हैंडओवर करने का प्लान था । जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को 15 हजार रुपये मजदूरी देने की बात तय हुई थी, तथा रास्ते के खर्च के लिए कुछ कैश भी दिया गया था। ये लोग पहले भी इसी मार्ग से अवैध गांजा सप्लाई कर चुके हैं।
वीओ – पुलिस विज्ञप्ति अनुसार पुलिस ने मौके से दो कार जिसकी अनुमानित सुंदरगढ़ के ही एक बड़े तस्कर ने दिया था। इसे मीरजापुर पहुंचाने की योजना थी किसी को हैंडओवर करने का प्लान था । जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को 15 हजार रुपये मजदूरी देने की बात तय हुई थी, तथा रास्ते के खर्च के लिए कुछ कैश भी दिया गया था। पुलिस अनुसार कुल बरामद माल व वाहन की अनुमानित कीमत करीब 95 लाख आंकी है।
वीओ – तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने करमा थाना में संबंधित धाराओं सहित एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के मोबाइल की सीडीआर और ओडिशा से मीरजापुर तक फैले पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। अवैध गांजा माल को मंगाने वाला मीरजापुर का खरीदार कौन है, इसकी भी तलाश तेज कर दी है।
बाइट ( ऋषभ रुणवाल एएसपी ऑपरेशन सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7