यूपी -सोनभद्र
दिनांक -17/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये
6 मोबाइल फोन करीब 34 लाख रुपये अनुमानित कीमत की एक थार व क्रेटा कार बरामद
पुलिस अनुसार पकड़े गए अभियुक्त हेरोइन को सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवातें है
पुलिस अनुसार पकड़ी गई हेरोइन अनपरा व ओबरा क्षेत्र में बिकवाने की योजना थी
पुलिस अनुसार उन्होंने अन्य व्यक्तियों के संलिप्त होने की जानकारी दी
पुलिस अनुसार अनपरा क्षेत्र निवासी एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है
सोनभद्र। सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत एस ओजी प्रभारी नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चोपन,डाला पुलिस ने पतारसी एवं सुरागरसी में लगी थी इस दौरान बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के समय मुखबिर से सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज की तरफ से दो वाहनों में कुछ हेरोइन तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने एक क्रेटा वाहन संख्या UP.65.DJ.3354, के पीछे थार वाहन संख्या UP.16.CJ.4450 को घेराबंदी कर रोक कर तलाशी एवं पूछताछ की गई। थार से 696 ग्राम तथा क्रेटा से 508 ग्राम कुल 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन 6 मोबाइल फोन 1550 रुपये नकदी बरामद कर 4 बजे करीब 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहनों के वैध दस्तावेज न दिखाने पर धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में चोपन थाने पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही कर। न्यायालय भेजा गया। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया वे आपस में पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवातें है और बिक्री से प्राप्त पैसे आपस में बांट लेते हैं। बरामद हेरोइन को अनपरा व ओबरा क्षेत्र में फुटकर रुप से बिकवाने की योजना थी। उन्होंने हेरोइन तस्करी में अन्य व्यक्तियों के संलिप्त होने की जानकारी दी। जिसके संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अनुसार पूछताछ में यह सामने आया कि एक नफर अभियुक्त दीपक साहू उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड 18 थाना अनपरा सोनभद्र अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आयुष जयसवाल उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र महेश गुप्ता निवासी नियर पीएनबी डाला बाजार, धर्मवीर उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी निवासी डाला चढ़ाई,सुधीर कुमार उर्फ छोटू उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी निवासी डाला चढ़ाई,सूरज उर्फ अभिषेक उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार निवासी डाला चढ़ाई, जितेन्द्र कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र रामदास गौड़ निवासी चूड़ी गली डाला, दीपक साहू उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र मूंगा साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड नं 18 थाना अनपरा सोनभद्र है।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7