यूपी -सोनभद्र
दिनांक -9/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

पिपरी क्षेत्राधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
सोनभद्र। सोनभद्र में सिटी म्युचुअल बैंक के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ पिपरी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की 28.10 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क किया है। अभियुक्त भागीरथी मौर्य पुत्र रमापति मौर्य मूल रूप से मीरजापुर के मुहकोचवा राजपुर का रहने वाला है। वर्तमान समय में वह रेनूकोट स्थित पद्मिनी होटल के समीप रह रहा था। उस पर आरोप है कि उसने सिटी म्युचुअल बैंक के नाम से कंपनी खोलकर लोगों को ज्यादा ब्याज और मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए और बाद में पैसा वापस नहीं किया। मामले में पिपरी थाने में संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज है। विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त ने ठगी के पैसे से कई जगह जमीन और मकान खरीदे हैं। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेश पर बीएनएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई। मौजा लोढ़ी, परगना बड़हर में आराजी संख्या 39 पर बने 190 वर्ग मीटर में आरसीसी भवन और बोरवेल को कुर्क किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 लाख 9 हजार रुपये आंकी गई है। इसके पूर्व 21 जुलाई 2026 को भी अभियुक्त की 1.31 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। अब तक कुल 1.59 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
वीओ – हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी पिपरी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध सोनभद्र और मीरजापुर में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर लगातार कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। निवेशकों के पैसे से खरीदी गई किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक दुद्धी, थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी रेनुकूट नवनीत चौरसिया भी मौजूद रहे।
बाइट ( हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7