यूपी -सोनभद्र
दिनांक -15/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

सोनभद्र। शक्तिनगर क्षेत्र के खड़िया बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आजादी का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक, देशभक्ति प्रस्तुतियों संग ध्वजारोहण कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शत्रुघ्न पांडेय डॉ हेमलता, ओमप्रकाश बंसल, डॉ टीएन सिंह उपस्थित रहे सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना देशभक्ति गीत तथा एक से बढ़कर एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भव्य एवं शानदार प्रस्तुति देकर नन्हे मुन्हे छात्रों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। भाषण द्वारा विद्यार्थियों ने देश के वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर भाषण प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यलय में उपस्थित सभी अतिथियों एवं छात्रों द्वारा पंक्तिबद्ध तिरंगा झंड़ा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया । उपस्थित वक्ताओं ने छात्रों एवं युवाओं को देश को देश के विकास में योगदान देने तथा अनुशासन एवं नैतिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक सुनील जी, दीपेश, पंकज, प्रदीप पांडेय सहित पत्रकार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी, अध्यापक एवं अध्यापिका,समाजसेवी उपस्थित रहे।
News Point 24×7

News Point 24×7