यूपी -सोनभद्र
दिनांक -14/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
कार्यक्रम में सभी ने सोनभद्र में अडानी कंपनी का खुलकर विरोध किया
सरकार से जिले के जल, जंगल जमीन की रक्षा करने की मांग की
युवाओं ने कहा विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
संयोजक ने कहा 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ देशवासियों ने संघर्ष किया और अब हमारी बारी
युवाओं ने कहा सोनभद्र की पहचान जल जंगल जमीन पहाड़ से
सोनभद्र। सोनभद्र में नौजवान किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कंपनी राज के विरोध में रक्त दान कार्यक्रम आयोजित कर रक्त दान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार से जिले के जल जंगल जमीन की रक्षा कि मांग करते हुए कहा कि विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा 1858 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ देशवासियों ने संघर्ष किया था क्योंकि भारत कंपनी राज को स्वीकार नहीं करता था। आज सोनभद्र में भी कंपनी राज स्थापित करने की कोशिश दिखाई दे रही है। हम इसका लोकतांत्रिक तरिके से विरोध कर रहे हैं। हमने रक्त दान कर संकल्प व्यक्त किया है लेकिन अगर जल जंगल जमीन बचाने के लिए जरुरत पड़ी तो सोनभद्र का नौजवान अपने प्राणों की आहूति देने से पीछे नहीं हटेगा। सरकार से हमारा आग्रह है कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन तत्काल रोका जाए। सुमन बिन्द व बिन्दू अगरिया ने कहा कि जल जंगल जमीन आदिवासियों तथा ग्रामीणों के जीवन का आधार है। इन संसाधनों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है इसका अंधाधुंध दोहन हुआ तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। इस अवसर पर आकाश चौहान,शत्रुधन बिन्द,विजय ,सूरज, रामराज, हर्षित,अमन ,आयूष,शिव,रामबहल, आशुतोष,विनय, नगेन्द्र, बलवंत, कन्हैया सहित सैकड़ों किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाइट ( संदीप मिश्रा किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा संयोजक सोनभद्र)
बाइट ( किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सदस्य सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7