यूपी -सोनभद्र
दिनांक -16/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी कि विधि-विधान से पूजा बाद निकली रथयात्रा

रिहंदेश्वर महादेव मंदिर से कल्याण केंद्र तक निकाली गई रथयात्रा
रथयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी रिहंद के प्रमुख संजय असाटी राजा की वेशभूषा में रहें

जयकारों के साथ गुंजायमान रहा क्षेत्र
सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा में सम्मिलित हुए
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के बीजपुर क्षेत्र में रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर से कल्याण केन्द्र तक भव्य एवं दिव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर एनटीपीसी रिहंद परियोजना के प्रमुख संजय असाटी राजा की वेशभूषा में पहुंचे और रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ , भलभद्र और सुभद्रा जी का पूजा अर्चना विधि विधान से करने के बाद भगवान के जयकारे लगाते हुए रथ का पंडित शिवकांति दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं भ्राता बलराम का पूजन करवाया। इस बीच भगवान जगन्नाथ की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। परियोजना प्रमुख ने पुष्प एवं पुष्पगुच्छ से सजे रथ के चारों ओर झाड़ू लगाया। तत्पश्चात रथ में लगे रस्से को खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। साथ हीं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की जय-जयकार के साथ रथ को आगे बढ़ाया। रथयात्रा प्रारंभ होते ही झमाझम बारिश होने लगी जिसे सभी भगवान इंद्र की कृपा के तौर पर माना जा रहा था इससे भक्तों के अंदर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी श्रद्धालु अति उत्साह के साथ रथ को आगे बढ़ाते रहे और ढोल नगाड़ों के बीच जय-जयकार करते हुए आगे बढ़ते रहे। रथयात्रा परियोजना परिसर स्थित कल्याण केन्द्र तक निकाली गई जहां भगवान जगन्नाथ विश्राम करेंगे।
बाइट – (योगेश त्रिपाठी , मंदिर समिति अध्यक्ष बीजपुर सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7