Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र विंढमगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी*

*सोनभद्र विंढमगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक का झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 4/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया

 

 

सोनभद्र। विंढमगंज थाना अंतर्गत जोरुखाड टोला बगबियानी में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवयुवक का शव झाड़ी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक पतरिहा गांव निवासी बताया गया है। सिर और गर्दन पर चोटो के निशान मिलना बताया गया है, जिस कारण उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के सर के पिछले हिस्से और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान प्रतीत होते हैं। बताया जा रहा है कि रजनीकांत ने पालिटेक्निक की पढ़ाई की थी। दो भाईयों में वह बड़ा था। करीब एक वर्ष पूर्व पिता अश्विनी कुमार का बीमारी के कारण निधन हो गया चुका है। जिसके बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी रजनिकांत के जिम्मे पर थी। नवयुवक की मौत के बारे में घरवालों को पता चलते ही कोहराम मच गया उनका रो -रोकर बुरा हाल है।

 

बाइट ( अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)

News Point 24×7…✍🏻

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र दुद्धि मुरता-लिलासी नदी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 9/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *