यूपी -सोनभद्र
दिनांक 14/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन हेतू दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु रविवार को सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गोड़ एवं सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं एवं आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, अभ्यर्थियों की सुविधा का ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
News Point 24×7….✍🏻

News Point 24×7