यूपी -सोनभद्र
दिनांक 14/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा एएसपी (मुख्यालय) अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना चोपन एवं बीजपुर पुलिस टीमों को सफलता प्राप्त हुई है।
दोनों थानों की पुलिस टीमों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुल 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। चोपन पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 4 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जिसमे 3 अपाची मोटरसाइकिल (थाना चोपन)
1 हीरो स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल थाना चोपनव 1अपाची आरटीआर (थाना बीजपुर) सिंगरौली मध्य प्रदेश के मोरवा थाना पर अभियोग पंजीकृत है । 1 होण्डा ड्रीम योगा (थाना बीजपुर, 2 स्प्लेंडर (थाना बीजपुर, थाना चोपन
पर घटना का संक्षिप्त विवरण 13/14.6.2026 की रात्रि में चोपन पुलिस टीम द्वारा वैष्णो डाला मंदिर के समीप बैगा टोला मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नम्बर प्लेट लगी अपाची मोटरसाइकिल के साथ रोका गया। पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान उक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। अभियुक्त की निशानदेही पर बैगा टोला क्षेत्र स्थित एक खण्डहर मकान से 3 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 4 चोरी की मोटरसाइकिलें (3 अदद अपाची एवं 1 अदद हीरो स्प्लेन्डर बरामद की गईं।
बरामद मोटरसाइकिलों का ई-चालान ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिसमें दो मोटरसाइकिल थाना चोपन पर पंजीकृत 0182/2026 एवं 0210/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गईं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेश गौड़ ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों राहुल गौड़, दीपक यादव एवं रोशन यादव के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। बरामद अपाची मोटरसाइकिल को वह बेचने के उद्देश्य से बिहार ले जा रहा था। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की अन्य तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार की गई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त
राजेश गौड़ उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र हरिश्चन्द्र गौड़ निवासी गड़इडीह कस्बा चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र है।
बीजपुर थाना संबंधित मामले का विवरण 14.6.2026 को बीजपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र सिरसोती के पास अभियुक्त रामदिहल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 4 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना बीजपुर पर 64/2026 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामदिहल प्रजापति ने चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछे जाने पर चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त रामदिहल प्रजापति , पुत्र रामकरन प्रजापति
निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र है।
अभियुक्त थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
बाइट ( अनिल कुमार एएसपी मुख्यालय सोनभद्र)
News Point 24×7..✍🏻

News Point 24×7