यूपी -सोनभद्र
दिनांक -22/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
शुक्रवार को मतदान जानिए स्नातक और शिक्षक में कितने मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे
एंकर। सोनभद्र में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार 23 अक्टूबर को जनपद में मतदान होगा विधान परिषद के लिए चुनाव के लिए मतदान होना है इसके लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विधान परिषद में अपने प्रतिनिधि के निर्वाचन में भाग लेंगे। खास बात ये है कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या भी सामने आ गई है।
वीओ – सोनभद्र स्नातक में 16850 मतदाता करेंगे मतदान स्नातक निर्वाचन की बात करें तो सोनभद्र में कुल 16 हजार 850 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 10 हजार 556 पुरुष और 6 हजार 256 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं स्नातक मतदाता सूची से 38 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। नाम हटाने के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 16 हजार 850 बताई गई है।
इस निर्वाचन के लिए घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां निर्धारित व्यवस्था के तहत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वीओ – जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि शिक्षक में 1741 मतदाता शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के लिए भी सोनभद्र में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षक निर्वाचन में कुल 1 हजार 741 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1 हजार 315 पुरुष और 423 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक मतदाता सूची से 3 नाम हटाए गए हैं और सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1 हजार 741 बताई गई है।
वीओ – शिक्षक निर्वाचन के लिए सोनभद्र जनपद के विभिन्न विकास खंडों और निर्धारित मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। प्रशासन की ओर से संबंधित केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारी की गई है। स्नातक और शिक्षक दोनों विधान परिषद निर्वाचन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की गई है।
वीओ – शुक्रवार को शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद के लिए के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतदाताओं के वोट से विधान परिषद चुनाव की दिशा तय होगी। सोनभद्र में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं और अब सभी की नजरें मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं।
वीओ – सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराना ही पहली प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बाइट ( चर्चित गौड़ डीएम सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7