यूपी -सोनभद्र
दिनांक -8/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर स्थिति नियंत्रित किया
सोनभद्र। सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते टल गया जहां चोपन क्षेत्र कि ओर जा रहा डीजल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें लदा करीब 14 हजार लीटर डीजल सड़क पर बहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर डीजल बहता देख आसपास के ग्रामीण और कई वाहन चालक बाल्टी और डिब्बा लेकर मौके पर पहुंच कर डीजल भरने लगे।
सड़क पर भारी मात्रा में डीजल फैलने से आग लगने का खतरा बन गया। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। टैंकर चालक पवन कुमार के मुताबिक वह मुगलसराय से डीजल लेकर उड़ीसा जा रहा था। मारकुंडी घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने से टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक घाटी में यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
News Point 24×7

News Point 24×7