यूपी -सोनभद्र
दिनांक -5/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में अनपरा कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस अनुसार वह शराब के नशे में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया था, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मामला डिबुलगंज धरीकार बस्ती का है। अच्छे लाल पुत्र स्व. लखन ने 4 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि 2 अक्टूबर को उनकी बेटी नैना कुमारी उम्र करीब 23 साल के साथ उसके पति राजरूप ने शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट की, फिर किसी नुकीली चीज से हाथ और पेट पर वार कर दिया। तहरीर पर अनपरा थाने में बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। बाद में घायल नैना की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस ने कार्रवाई की। सोमवार 5 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजकर 29 मिनट के करीब पुलिस ने अभियुक्त राजरूप पुत्र शर्मा धरीकार, निवासी धरीकार बस्ती डिबुलगंज, उम्र करीब 25 साल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल शशिभूषण और कांस्टेबल रमेश गोड़ शामिल रहे।
News Point 24×7

News Point 24×7