यूपी -सोनभद्र
दिनांक -5/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र कि राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के नाम पर किश्त बकाया होने का हवाला देकर हाईवे पर ट्रेलर रोकने और चालक से मारपीट कर गाड़ी लूटने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूटे गए ट्रेलर को बरामद कर लिया है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एएसपी मेविस टॉक और सीओ नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामला थाना रॉबर्ट्सगंज के अंतर्गत बीएनएस संबंधित है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर हाईवे पर ट्रेलर रोका था। किश्त बकाया होने की बात कहकर चालक को जबरन गाड़ी से उतार दिया और ट्रेलर कब्जे में ले लिया। चालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और केबिन की खिड़की से गला दबाने का प्रयास किया।
5 अक्टूबर को चौकी प्रभारी हिंदुआरी विनय कुमार सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले के तीन आरोपी हिंदुआरी पुलिया के पहले बाबा ढाबा के पास मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट के करीब तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशु सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी मगरहथा थाना पन्नूगंज 31 वर्ष, सूरज पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र नाथ पाण्डेय निवासी परसौना थाना रॉबर्ट्सगंज 28 वर्ष और संतोष सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी पकरी चण्डी होटल थाना रॉबर्ट्सगंज 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे श्रीराम फाइनेंस कंपनी में सीजिंग का काम करते हैं। कंपनी से बकाया वाहनों की लिस्ट मिलने पर गाड़ी कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा कर देते हैं। 4, 5 अक्टूबर की रात भी बकाया के नाम पर ट्रेलर कब्जे में लेकर हिंदुआरी यार्ड ले जा रहे थे, रास्ते में गाड़ी खराब हो गई तो उसे डीआर ड्रीम होटल के सामने छोड़ दिया था। पुलिस ने 1 ट्रेलर, 1 पल्सर और 1 बिना नंबर की पल्सर बरामद की है। दोनों बाइक धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गई हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
News Point 24×7

News Point 24×7