Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के बीना में नए चौकी प्रभारी को चोरों ने वेल्डिंग दुकान से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी चौकी प्रभारी को दी सलामी 

सोनभद्र के बीना में नए चौकी प्रभारी को चोरों ने वेल्डिंग दुकान से जनरेटर का अल्टरनेटर चोरी चौकी प्रभारी को दी सलामी 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -5/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

महज कुछ कदम पर चल रही सरकारी भूमि पर अवैध कबाड़ी की दुकानों पर उठे सवाल

 

दुकानदार ने बीना चौकी में दी तहरीर देकर सीसीटीवी से सुराग की मांग कि

 

सरकारी जमीन पर कब्जा कर चल रही तीन कबाड़ी दुकानों को एनसीएल ने दिया था नोटिस, पर नहीं हुई कार्रवाई

 

सोनभद्र। बीना चौकी अंतर्गत बीना बाजार में एनसीएल बीना स्स्टेडियम मोड़ के सामने शक्ति नगर बीना मुख्य मार्ग पर स्थित वेल्डिंग कि दूकान से अज्ञात चोरों ने नए चौकी प्रभारी के आते ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। भाड़े की दुकान में वेल्डिंग का काम करने वाले महेंद्र कुमार की दुकान के बाहर रखा जनरेटर का अल्टरनेटर अज्ञात चोर रातों-रात चोरी कर ले गए। खास बात ये है कि चोरी वाली जगह से महज कुछ कदम की दूरी पर अवैध रूप से संचालित तीन कबाड़ी की दुकानें चल रही हैं और बीना पुलिस चौकी की दूरी भी सिर्फ 400-500 मीटर है। पीड़ित महेंद्र कुमार पुत्र ललन राम निवासी ग्राम चंदुआर, पोस्ट योगीचौरा ने 4 अक्टूबर को बीना चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पीड़ित ने शिकायत पत्र में बताया कि वह बीना में भाड़े की दुकान लेकर वेल्डिंग का काम करता है। 3 अक्टूबर की रात सामान्य समय पर दुकान बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि बाहर रखा जनरेटर का अल्टरनेटर गायब देखा तो चौंक गया अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने पुलिस से आसपास की अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकानों और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों का पता लगाने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। एनसीएल बीना परियोजना द्वारा इन कबाड़ियों को बीते समय पूर्व दूकान हटाने को नोटिस दिया था बावजूद कार्रवाई ठंडे बस्ते में क्यों चली गई और अब तक यह अवैध कबाड़ कि दूकाने क्यों नहीं हटी । अवैध रूप से संचालित कबाड़ियों की दुकानें, एनसीएल अधिकारियों पर चोरी के बाद इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई तीन कबाड़ी की दुकानें फिर से सवालों के घेरे में आ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस जगह चोरी हुई है, उससे 50-100 मीटर की दूरी पर ही ये तीन कबाड़ी की दुकानें सरकारी भूमि पर कब्जा करके चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में पहले भी खबर प्रकाशित हो चुकी है। खबर प्रकाशित होने के बाद एनसीएल बीना परियोजना द्वारा इन कबाड़ियों को दुकान हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन आज तक जमीन से कब्जा नहीं हटा और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनसीएल के जिम्मेदारों की मिलीभगत से ही सरकारी जमीन पर कबाड़ की दुकानें फल-फूल रही हैं। चोरी का सामान अक्सर ऐसी ही दुकानों पर खपाया जाता है, इसलिए इन पर कार्रवाई जरूरी है। जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग बीना में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से पूरे मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। मांग है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर चल रही इन तीनों कबाड़ी दुकानों को एक हफ्ते के अंदर हटवाया जाए और इसमें संलिप्त एनसीएल के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय की जाए।

पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *