यूपी -सोनभद्र
दिनांक -2/10/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर निष्पक्ष जांच की मांग कि
परिजनों के अनुसार हत्या का मामला
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच की बात कही है
परिजनों के अनुसार हिमांशु 25 सितंबर की सुबह 8 बजे चोपन जाने की बात कहकर घर से निकला था
देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की
जुगैल थाने में गुमशुदगी की सूचना दी
1 अक्टूबर को उसका शव ओबरा डैम में मिला मिलना बताया गया
परिजनों द्वारा कथित जुगैल थाने में तैनात हल्का दरोगा कि भूमिका पर सवाल खड़े किए
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दरोगा पर लगाए गए आरोप को प्रथम दृष्टया निराधार बताया गया
एंकर। सोनभद्र में जुगैल थाना क्षेत्र से 6 दिन से लापता 24 वर्षीय युवक का शव ओबरा डैम में मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेणुका नदी में मिला है। परिजनों के अनुसार यह हत्या का मामला है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच की बात कही है।
वीओ – परिजनों के अनुसार हिमांशु मिश्रा 25 सितंबर की सुबह 8 बजे चोपन जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की और जुगैल थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर को उसका शव ओबरा डैम में मिला।
वीओ – शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सुरेंद्र मिश्रा और चाचा बिजेंद्र मिश्रा के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते उनके पट्टीदारों द्वारा कथित तौर पर हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार इस मामले में एक अन्य पक्ष की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
वीओ – परिजनों द्वारा जुगैल थाने में तैनात एक दरोगा की भूमिका पर भी कथित तौर पर सवाल उठाए गए हैं। परिजनों के अनुसार मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
वीओ – पुलिस अधिकारियों के अनुसार दरोगा पर लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया निराधार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
वीओ — फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खबर में सभी आरोप परिजनों के अनुसार हैं, हम किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं करते। पुलिस जांच जारी है।
बाइट ( सुरेन्द्र मिश्रा मृतक युवक के पिता सोनभद्र)
बाइट ( ब्रिजेन्द्र मिश्रा मृतक युवक के चाचा सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7