यूपी – सोनभद्र
दिनांक – 02/10/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे / शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र /सोनभद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ फॉलोअर और सफाईकर्मियों को कंबल भी वितरित किए गए।
वीओ
सोनभद्र पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके विचार आज भी पूरी दुनिया को प्रेरणा देते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के जरिए नेतृत्व की मिसाल पेश की।
एसपी ने पुलिसकर्मियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों—सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना—को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिसकर्मियों, फॉलोअरों और सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किए गए।
वहीं, जिले के विभिन्न सर्किल क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारियों तथा सभी थानों और पुलिस चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
News Point 24×7

News Point 24×7